फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी यौन उत्पीड़न के कानून की समीक्षा जरूरी : बृजभूषण

Wed, 31 May 2023 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबाबाजार (अयोध्या)। सांसद बृजभूषण शरण सिंह बुधवार शाम शक्तिपीठ मां कामाख्या देवी मंदिर पहुंचे। उन्होंने मां कामख्या देवी मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की। विधायक रामचंद्र यादव व कामाख्या नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ल ने सांसद बृजभूषण शरण सिंह स्वागत किया।
विज्ञापन


इसके बाद जनसभा को संबोधित करते हुए बृजभूषण ने अयोध्या में 5 जून की प्रस्तावित जन चेतना रैली के लिए लोगों से पहुंचने की अपील की। उन्होंने खिलाड़ियों द्वारा उन पर लगाए आरोप पर सफाई देते हुए कहा कि उन पर मुकदमा दर्ज हुआ है, आरोप भी लगा है। हम अपनी लड़ाई लड़ लेंगे, लेकिन आम लोगों पर दर्ज हो रहे फर्जी यौन उत्पीड़न के कानून की समीक्षा जरूरी है। इसके लिए हम आम लोगों से जन समर्थन मांग रहे हैं। इस मौके पर तेज तिवारी, अधिवक्ता इंद्र बहादुर सिंह, प्रमोद सिंह, आलोक चंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें