फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा की निगरानी के लिए सचल दल गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। बोर्ड परीक्षाओं की निगरानी के लिए सचल दल का गठन किया गया है। अलग-अलग इलाकों में छह टीमें दौरा करके परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगी। साथ ही प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखेंगी।
विज्ञापन

18 फरवरी से आयोजित बोर्ड परीक्षाओं को सकुशल संपन्न कराने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सोमवार को इसके निरीक्षण के लिए छह सचल दल का गठन किया गया है। शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश में गठित टीमों के प्रभारी नामित किये गए हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक आरबी सिंह चौहान, जीआईसी कोदनियां के प्रधानाचार्य चंद्रशेखर पटेल, बीएसए संतोष कुमार देव पांडेय, राजकीय हाईस्कूल घोड़वल की प्रधानाध्यापक तारावती, वित्त एवं लेखाधिकारी माध्यमिक आरपी सिंह व राजकीय हाईस्कूल बेनवा के प्रधानाध्यापक अशोक सरोज को टीमों का प्रभारी बनाया गया है। प्रत्येक टीम में चार-चार सदस्य भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन

वहीं, जीआईसी में बने मॉनीटरिंग सेल की निगरानी के लिए तीन पालियों में नौ लोगों की तैनाती की गई है। डीआईओएस आरबी सिंह चौहान ने बताया कि परीक्षा के समय किसी भी गतिविधि की महत्वपूर्ण सूचनाएं 945445735 एवं 9918748502 पर दी जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें