फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी का नाम दुनिया के टॉप-10 अपराधियों में : आजम

Thu, 23 Jul 2015 12:46 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दावा किया कि गूगल ने इसका खुलासा किया है। अमानीगंज में पार्टी एमएलसी लीलावती कुशवाहा की ओर से आयोजित ईद मिलन समारोह में आजम ने कहा-मैं कंप्यूटर चलाना नहीं जानता, मुझे मेरे लड़के ने गूगल के इस खुलासे के बारे में बताया।
विज्ञापन


महात्मा गांधी, पं. जवाहरलाल नेहरू का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया में इनकी धमक थी। अब हमारे पीएम को दुनिया अपराधी के नाम से जानती है। यह बड़ी शर्मिंदगी की बात है।

आजम ने कहा-अगर हमारे वजह से.. हम मुसलमानों की वजह से.. किसी को तकलीफ है तो नहीं होनी चाहिए। हमारे तो वोट देने के अधिकार को भी छीनने की बात हो रही है। हिंदुस्तान हमारा सब कुछ है, लेकिन कुछ फासीवादी तहजीब, संस्कृति को तबाह करने में लगे हैं। इससे सावधान रहना होगा।
विज्ञापन


इसके लिए मुलायम सिंह यादव ही एक चेहरा है। आजम खां ने कहा-मोदी ने 125 करोड़ देशवासियों से फरेब किया। वादा किया कि सरकार बनने के 100 दिनों में हर व्यक्ति के खाते में 20 लाख पहुंच जाएगा।

मैंने भी सोचा मेरे घर में 8 सदस्य हैं, 1.6 करोड़ आएंगे। लोग इंतजार करते रहे और फरेब से मोदी बादशाह बन बैठा। कांग्रेस द्वारा संसद न चलने देने के मुद्दे पर कहा- भाजपा ने विपक्ष में रहते हुए जैसा किया है, अब विपक्ष भी वैसा ही करेेगा।

कांग्रेस का नाम लिए बगैर कहा कि किसानों की दुर्गति के लिए सबसे अधिक दिन सरकार चलाने वाले जिम्मेदार हैं। आजम बोले-जो लोग कभी चुकते नहीं थे, जो लोग कभी खामोश नहीं रहते थे, आज मौनी बाबा बने हैं।

सपा की हार के लिए मुजफ्फरनगर दंगा का जिक्र करते हुए कहा कि सारा खेल मीडिया के कुछ बिके हुए लोगों का था। आजम ने बदायूं कांड और बाराबंकी कांड को सरकार को बदनाम करने वाला कदम ठहराया।

आजम ने भाजपा सांसद साक्षी महाराज पर अपशब्द कहे। भीड़ से पूछा कि जो संत अपनी शिष्या से बलात्कार करता है, उसका नाम आप जानते हो? लोगों ने आसाराम का नाम लिया तो आजम बोले, नहीं वह व्यक्ति साक्षी महाराज है। उसने अपनी शिष्या से बलात्कार किया और जेल गया, फिर भी आज मोदी और भाजपा का सांसद है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें