अयोध्या। साकेत महाविद्यालय में बीए व बीकॉम प्रथम वर्ष की द्वितीय अनारक्षित प्रवेश सूची समेत बीएससी प्रथम की अनारक्षित व आरक्षित प्रवेश सूची 11 जुलाई को प्रकाशित होगी।
प्रवेश 12 जुलाई से प्रात: 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे के मध्य होगें। मीडिया प्रभारी डॉ. मिर्जा शहाब शाह ने बताया कि अनारक्षित घोषित प्रथम सूची के अंतर्गत बीए में 705, बीएससी (बायो) में 185, बीएससी (गणित) में 185, बीकॉम में 59 एवं बीसीए में 22 प्रवेश हो चुके हैं।
प्राचार्य डॉ. अजय मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि प्रथम सूची के प्रवेश की अंतिम तिथि 11 जुलाई तक के लिए बढ़ा दी गई है। प्रथम सूची के जो छात्र-छात्राएं अपना प्रवेश अभी तक नहीं ले सके हैं, वे गुरुवार को अपना प्रवेश अवश्य ले लें।