अयोध्या। मवई थाना के मांजनपुर गांव निवासी संतराम का पुत्र सुरेंद्र कुमार (18) शनिवार रात संदिग्ध हालात में गायब हो गया।
बताया जाता है कि सुरेंद्र अयोध्या में एक दुकान पर मिठाई बनाने का काम करता था। वह शनिवार शाम करीब आठ बजे घर आने के लिए निकला था।
उसकी लोकेशन सोहावल तक मिली थी, उसके बाद उसका पता नहीं चला, उसका फोन भी बंद है। इस संदर्भ में रविवार शाम को मवई थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी गई है।
मवई थाना प्रभारी विनोद यादव ने बताया कि मोबाइल नंबर व अन्य सूत्रों से युवक का पता लगाया जा रहा है।