फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग से लौट रही छात्रा से युवक ने किया दुराचार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुचेरा बाजार। इनायतनगर थाना क्षेत्र में कोचिंग पढ़कर लौट रही अनुसूचित जाति की किशोरी के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। घटना के बाद इनायत नगर पुलिस ने पीड़ित छात्रा के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ दुराचार एवं दलित उत्पीड़न सहित पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

इनायतनगर के एक गांव निवासी कक्षा-नौ की छात्रा बुधवार शाम कोचिंग पढ़ने गई थी। शाम करीब 6 बजे वह कोचिंग पढ़कर साइकिल से घर लौट रही थी तभी आस्तीकन बाजार से आगे जंगल के पास एक युवक ने उसे जबरन रोक लिया और घसीटते हुए सड़क के किनारे ले गया।
यहां युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और धमकी देकर भाग निकला। किसी तरह छात्रा घर पहुंची और आपबीती बताई। घटना के बाद पीड़ित छात्रा को लेकर उसके परिवारीजन इनायत नगर थाने पहुंचे और मामले में आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

इनायतनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने पीड़ित छात्रा के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक अजीत विश्वकर्मा के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। आरोपी युवक को हिरासत में भी ले लिया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें