फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: एडीओ, दरोगा व कर्मचारियों को ग्रामीणों ने बनाया बंधक

Tue, 12 Sep 2023 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
पटरंगा, अयोध्या। रुदौली के ग्राम सभा जखौली में लगातार सातवीं बार पंचायत सचिव के कोटा चयन की बैठक में न आने से ग्रामीणों का गुस्सा फूट गया। सभी ने गांव के पंचायत भवन में मौजूद एडीओ पंचायत, दरोगा सहित अन्य कर्मचारियों को घेरकर गेट बाहर से बंद कर लिया और उन्हें बंधक बना लिया।
विज्ञापन

विकासखंड रुदौली की ग्राम सभा जखौली में ग्राम प्रधान माताफेर की बहू नीतू देवी के पास कोटा था, जिनसे कोटा हटा लिया गया। तब से लेकर आज तक लगातार सात बार कोटा चयन प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। दो दिन बाद फिर कोटा चयन के लिए तिथि निर्धारित कर दी गई है। सोमवार को पंचायत सचिव अनुपमा वर्मा के न पहुंचने के कारण नाराज ग्रामीणों ने पंचायत भवन के अंदर हंगामा करते हुए बाहर से गेट बंद कर रुदौली एडीओ पंचायत प्रभारी सौरभ गुप्ता, पटरंगा थाना के हल्का दरोगा सुदर्शन आर्या सहित अन्य कर्मचारियों को बंधक बना लिया गया। बाद में सभी को जाने दिया गया।
सभी ग्रामीणों का कहना था कि आज की बैठक को लेकर सात बार इस कोटा चयन को लेकर बैठक हो चुकी है। इसमें हर बार पंचायत सचिव अनुपमा वर्मा के बैठक में न पहुंचने के कारण तो कहीं कोरम पूरा न होने से बैठक स्थगित कर दी जाती है। रुदौली उप जिलाधिकारी अंशुमान सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, कोटा चयन की प्रकिया को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें