फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: पहली टेंट सिटी बसाए जाने का काम शुरू

Tue, 12 Sep 2023 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रामनगरी में टेंट सिटी बसाए जाने का काम शुरू हो गया है। शहर की पहली टेंट सिटी ब्रह्मकुंड गुरुद्वारा के बगल बनाई जा रही है। लक्ष्य है कि श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के पहले श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्था कर ली जाए। इस टेंट सिटी का निर्माण गुजरात की एक कंपनी से कराया जा रहा है।
विज्ञापन


ब्रह्मकुंड के पास बनाई जा रही टेंट सिटी में श्रमिक स्ट्रक्चर तैयार करने में लगे हैं। बताया गया है कि इस टेंट सिटी में 50 से अधिक वातानुकूलित टेंट के घर बनाए जाएंगे। इसमें शौचालय सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। टेंट सिटी में रसोई होगी जिससे धार्मिक पर्यटकों को लजीज व्यंजन उपलब्ध हो सके। बताया गया कि टेंट सिटी का निर्माण गुजरात की कवच नामक कंपनी कर रही है। अयोध्या विकास प्राधिकरण ने इसी कंपनी को इसके लिए काम दिया है।

जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने बताया कि अयोध्या आने वाले पर्यटकों को ठहरने और बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने के लिए टेंट कॉलोनी बनाए जाने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही अयोध्या में यात्रियों के लिए पेइंग गेस्ट हाउस की भी पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें