फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने चलाया सदस्यता अभियान

Fri, 10 Jul 2015 11:24 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान के दूसरे चरण के अंतिम दिन 100 प्राथमिक सदस्य बनाए गए। सक्रिय सदस्यों ने घर-घर जाकर सत्यापन कराया और केंद्र सरकार की उपलब्धियों का पत्रक वितरित किया। छह से 10 जुलाई तक चले इस अभियान में पदाधिकारी व कार्यकर्ता महज 60 फीसदी सक्रिय सदस्यता का सत्यापन करा पाए।
विज्ञापन


सांसद लल्लू सिंह ने शुक्रवार सुबह फतेहगंज वार्ड में पहुंचकर स्वयं बनाए गए प्राथमिक सदस्यों के घर-घर जाकर सत्यापन का कार्य किया। साथ ही केंद्र सरकार की उपलब्धियों के पत्रक बांटे। सांसद ने कार्यकर्ताओं से कहा कि स्वयं बनाए गए 100 सदस्यों का सत्यापन कर बुकें पार्टी कार्यालय पर ज करें।

विधायक रामचंद्र यादव ने स्वयं बनाए गए 100 प्राथमिक सदस्यों का सत्यापन कराकर सक्रिय सदस्यता पूर्ण की। मवई मंडल की विवेकानंद जूनियर हाईस्कूल में बैठक को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि महा जनसंपर्क अभियान के तहत अपने-अपने बूथों पर बनाए गए प्राथमिक सदस्यों का सत्यापन कर सक्रिय सदस्यता का कार्य पूर्ण करें। बैठक की अध्यक्षता धर्मेंद्र सिंह व संचालन राम प्रकाश रावत ने किया। इस मौके पर चेयरमैन अशोक कसौधन, जिला उपाध्यक्ष अरविंद सिंह, विनोद श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष रामकृष्ण तिवारी ने सोहावल क्षेत्र में घर-घर जाकर स्वयं बनाए गए 100 प्राथमिक सदस्यों का सत्यापन पूर्ण किया। जिला महा जनसंपर्क अभियान के प्रभारी राजेश तिवारी राजू, उमाशंकर सिंह मुन्ना ने डाभासेमर क्षेत्र, ओम प्रकाश सिंह ने पूराबाजार क्षेत्र, अवधेश पांडेय बादल ने गोशाईगंज, हरीश श्रीवास्तव ने नगर फैजाबाद में महाजनसंपर्क अभियान के दूसरे चरण के अंतिम दिन सत्यापन का कार्य किया।
विज्ञापन


पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि छह से 10 जुलाई तक चले प्राथमिक सदस्य के सत्यापन के अंतिम दिन 13576 सदस्यों का सत्यापन हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें