जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने कर करेतर एवं राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक की। उन्होंने वाणिज्यकर विभाग की सर्किलवार वसूली बढ़ाने और मोबाइल विंग के कार्य में सुधार लाने का निर्देश दिया। बताया गया कि जून में 61 करोड़ 70 लाख 23 हजार लक्ष्य के सापेक्ष 56 करोड़ 38 लाख 21 हजार की वसूली हुई यह लक्ष्य का 91 प्रतिशत है जबकि अब तक क्रमिक वसूली में एक अरब 56 करोड़ 39 लाख 51 हजार के सापेक्ष एक अरब 47 करोड़ 60 हजार की वसूली की गई यह लक्ष्य का 94 प्रतिशत है।
बैठक में बताया कि वाणिज्य कर की जून में 25 करोड़ 98 लाख के सापेक्ष 22 करोड़ की वसूली की गई। जबकि स्टांप के तहत 8 करोड़ 35 लाख के सापेक्ष 7 करोड़ 26 लाख की वसूली हुई। डीएम ने बैठक में वाणिज्य कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर से कहा कि उनके यहां 37 करोड़ की 4 हजार आरसी लंबित है प्रतिमाह आरसी के सापेक्ष कितनी वसूली हुई बताएंगे।
कहा कि यह आखिरी वार्निंग है, सर्किलवार समीक्षा कर वसूली बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि वाणिज्य कर के मोबाइल विंग की शिकायतें लगातार मिल रहीं हैं। काम में सुधार लाएं। स्टांप मामले में सदर एवं रुदौली की स्थिति सबसे खराब है। कम स्टांप लगाने में सदर में 20 बैनामे चेक हुए जिसमें मात्र 11 हजार की वसूली की गई। इस पर उन्होंने आश्चर्य जताया। मिल्कीपुर में 23 लाख 35 हजार की वसूली की गई।
सबसे कम आय वाले श्रेणी मे उप निबंधक कार्यालय रुदौली चिंह्नित की गई। परिवहन में वर्तमान माह में 77 आरसी तथा आबकारी के 25 आरसी (गैर जनपदीय) जारी की गई। जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने राजस्व वसूली बढ़ाने का निर्देश दिया। बताया कि भू राजस्व की वसूली शासन से स्थगित है।
बैंक देय वसूली के तरह 8 करोड़ 57 लाख 78 हजार, विद्युत देय में एक करोड़ 87 लाख के सापेक्ष मात्र 37 लाख 64 हजार परिवहन देय 42 लाख के सापेक्ष 14 लाख 50 हजार स्टांप देय 15 लाख के सापेक्ष 3 लाख 30 हजार अन्य देय 5 करोड़ 7 लाख के सापेक्ष एक करोड़ की वसूली हुई है।
कुल संपूर्ण विविध देय के तहत 16 करोड़ 35 लाख के सापेक्ष 4 करोड़ 85 लाख की वसूली हुई जो लक्ष्य का मात्र 30 प्रतिशत है। विद्युत देय सदर में सोहावल रुदौली, विद्युत देय में सोहावल मिल्कीपुर, स्टांप देय में सदर वसूली कम रही बैठक में तहसीलदारों की वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में नियमित एंव सीजनल अमीनों की वसूली की समीक्षा की गई। इसके बाद पटलवार और उप जिलाधिकारियों, तहसीलदार के हर एक कार्यों, लक्ष्य, प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में एडीएमसिटी राम निवास शर्मा, एडीएमएफआर जय शंकर दूबे, सिटी मजिस्ट्रेट जय शंकर त्रिपाठी, सीआरओ प्रमोद शंकर शुक्ला, एडीएम प्रशासन डा.ॅ चर्तुभुज गुप्ता सहित सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार प्रशासनिक अधिकारी सतवन्त सेठी एंव पटल सहायक उपस्थित थे।