फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों पर कोरोना का साया

Thu, 16 Jul 2020 06:52 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी माई सिटी रिपोर्टर, अयोध्या

सार

  • - ट्रस्ट के महासचिव के साथ रहने वाले युवक निकला पॉजिटिव, दफ्तर सील
  • - पॉजिटिव युवक के संपर्क में आए लोगों को किया जा रहा क्वारंटीन
विज्ञापन
राम मंदिर का प्रस्तावित मॉडल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राम मंदिर ट्रस्ट की 18 को होने वाली बैठक पर कोरोना वायरस का साया मंडराने लगा है। बुधवार को जिले में आई कोरोना जांच रिपोर्ट में राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों के साथ सहयोगी के रूप में काम करने वाला एक युवक पॉजिटिव पाया गया है। बताया जा रहा है कि यह युवक राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के साथ ही रहता था। 
विज्ञापन


पॉजिटिव पाए जाने के बाद राम मंदिर ट्रस्ट के कार्यालय को भी सील करते हुए उसको सैनिटाइज किया जा रहा है। बुधवार को श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का सहयोगी पाजिटिव पाया गया। राम जन्मभूमि में चल रहे कार्यों की देखरेख की जिम्मेदारी राम शंकर पर ही थीं। 

वह ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के साथ ही रहता था। ट्रस्ट और विहिप के पदाधिकारी उसे जरूरी कामों के लिए दिल्ली और लखनऊ भी भेजा करते थे। अभी एक सप्ताह पूर्व भी वह चंपत राय के साथ दिल्ली भी गया था। चार दिन पहले ही वह चंपत राय के साथ दिल्ली से लौट कर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें