फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय हिंदू सम्मेलन एवं साधना शिविर में जुटेंगे देश-विदेश के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। पश्चिम बंगाल के ओंकार नाथ मिशन के तत्वाधान में चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय हिंदू सम्मेलन व साधना शिविर का शुभारंभ गुरुवार से होने जा रहा है।
विज्ञापन

सम्मेलन का उद्घाटन श्रीरामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास करेगें। सम्मेलन में पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश, यूरोप सहित पश्चिम बंगाल से करीब 1200 भक्त शिरकत कर रहे हैं। सम्मेलन में अयोध्या मामले से जुड़े संत-धर्माचार्यों सहित मुस्लिम पक्षकार इकबाल अंसारी का भी सम्मान किया जाएगा।
समारोह के संयोजक किंकर विट्ठल रामानुज महाराज ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि चार दिवसीय समारोह का समापन 30 जनवरी को होगा। पहले दिन सम्मेलन में संत-धर्माचार्यों का सम्मान किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रतिदिन योगचर्चा, साधना, अखंड नाम संकीर्तन, नगर संकीर्तन, श्रीरामचरित मानस पाठ सहित देश के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है।
कार्यक्रम के संयोजक मंडल में शामिल प्रियनाथ चट्टोपाध्याय ने बताया कि समारोह में बिंदुगाद्याचार्य महंत देवेंद्रप्रसादाचार्य, महंत कमलनयन दास, अधिकारी राजकुमार दास, महंत मैथिलीरमण शरण, महंत गिरीशपति त्रिपाठी, महंत रामशरण दास, महंत करूणानिधान शरण, महंत कौशल किशोर दास, महंत जन्मेजय शरण, रामलला के अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास, महंत बृजमोहन दास, महंत धर्मदास, पूर्व राज्यसभा सांसद विनय कटियार, अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, मेयर अयोध्या ऋषिकेश उपाध्याय, मुस्लिम पक्षकार इकबाल अंसारी सहित अन्य को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

देश-विदेश से करीब 1200 भक्त कार्यक्रम में पहुंच रहे हैं। पश्चिम बंगाल से करीब दो सौ भक्त बुधवार को ही अयोध्या पहुंच चुके हैं। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान से आने वाले 230 हिंदुओं के आगमन को लेकर अभी संशय की स्थिति है। क्योंकि जिला प्रशासन ने इन्हें अभी तक कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति नहीं प्रदान की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें