फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: बिना लाइसेंस चल रहा था मेडिकल स्टोर, दवाएं सीज

Thu, 09 Feb 2023 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। सहादतगंज बाईपास पर स्थित शशांक हॉस्पिटल में बुधवार को औषधि निरीक्षकों की तीन सदस्यीय टीम ने छापा मारा। इस दौरान हॉस्पिटल में बगैर लाइसेंस के मेडिकल स्टोर भी संचालित मिला। मौके से अधिकारियों ने करीब 1,33,000 रुपये की दवाएं सीज करके दो दवा के नमूने भी लिए हैं। साथ ही संचालक पर विधिक कार्यवाही करने का दावा भी किया है।बगैर लाइसेंस के मेडिकल स्टोर संचालित करने की शिकायत प्राप्त होने पर बुधवार को औषधि निरीक्षक सुमित वर्मा ने अंबेडकरनगर के औषधि निरीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह व सुल्तानपुर की औषधि निरीक्षक अनीता कुरील के साथ सहादतगंज स्थित शशांक हॉस्पिटल पर छापा मारा। मौके से अस्पताल में काफी मात्रा में दवाएं बिक्री करते पकड़ा गया। जबकि, संचालक मेडिकल स्टोर का लाइसेंस नहीं दिखा सके।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक सुमित वर्मा ने बताया कि अस्पताल तो पंजीकृत है, लेकिन मेडिकल स्टोर का लाइसेंस नहीं है। काफी मात्रा में एंटीबायोटिक दवाएं बिक्री करने के लिए रखी गई थीं। जिनकी कीमत करीब 1.33 लाख रुपये है। उन्हें सीज करके दो दवाओं का नमूना लिया गया है। इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर संचालित करने के लिए संचालक पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें