फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर पर छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। औषधि निरीक्षक ने शुक्रवार को सोहावल के एक मेडिकल स्टोर पर छापमारा। इस दौरान यहां मेडिकल स्टोर बिना फार्मासिस्ट के चलता मिला। साथ ही अन्य तमाम अनियमितताएं भी मिलीं। इस पर टीम ने फार्मासिस्ट के भौतिक सत्यापन कराने तक मेडिकल स्टोर में क्रय-विक्रय पर रोक लगाने का आदेश किया है। टीम ने दो संदिग्ध दवा का नमूना जांच के लिए भेजा।
विज्ञापन

सोहावल के बड़ागांव में श्रीराम मेडिकल स्टोर पर नकली दवाओं की बिक्री की शिकायत पर शुक्रवार को औषधि निरीक्षक पीसी रस्तोगी ने अपनी टीम के साथ छापा मारा। मौके पर दुकान स्वामी राजेंद्र गोस्वामी के बजाय अन्य व्यक्ति मौजूद मिला।
जांच में फार्मासिस्ट मौजूद नहीं मिला। रसीद बुक भी नहीं पाई गई। मौके से टीम ने दर्द, बुखार की दवा व एक इंजेक्शन का नमूना लिया। साथ ही फार्मासिस्ट उपलब्ध कराने तक दवाओं के क्रय-विक्रय न करने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक पीसी रस्तोगी ने बताया कि श्रीराम मेडिकल स्टोर पर नकली दवा बेचने की शिकायत जनसुनवाई पोर्टल पर हुई थी। मौके पर हुई जांच में कोई प्रतिबंधित दवा तो नहीं मिली, लेकिन मौके पर फार्मासिस्ट उपलब्ध नहीं मिला। इसके साथ ही अन्य तमाम कमियां भी पाई गई हैं। इसलिए फार्मासिस्ट के भौतिक सत्यापन कराने तक क्रय-विक्रय पर रोक लगाते हुए दो संदिग्ध दवाओं का नमूना लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें