जिले में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव छह जून को जिले में आ रहे हैं। उनका कार्यक्रम आने के बाद गुरुवार शाम डीएम ने लाव-लश्कर के साथ प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री के छह जून को फैजाबाद आने का प्रस्तावित कार्यक्रम जिला प्रशासन को भी प्राप्त हो गया है। बताया गया है कि सीएम यहां प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करने के लिए आने वाले हैं।
प्रस्तावित कार्यक्रम प्राप्त होने के बाद डीएम ने अफसरों संग देर शाम मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए हवाई पट्टी के निकट गंजा गांव के प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। यहां की जमीन का ब्योरा लिया।
अब प्रशासन सीएम के कार्यक्रम को लेकर तैयारियों में जुट गया है। एडीएम सिटी आरएन शर्मा ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया गया है। सीएम के कार्यक्रम में शिलान्यास और दूसरे कार्यक्रमों पर मंथन चल रहा है।