फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपकरणों की खरीद के लिए मेडिकल कॉलेज को मिले तीन करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज गंजा में चौथे बैच की तैयारी तेजी से चल रही है। बैच की कक्षाओं के संचालन के लिए आवश्यक उपकरणों की खरीद के लिए हरी झंडी शासन से मिल गई है।
विज्ञापन

इसके लिए मेडिकल कॉलेज की ओर से मांगे गए करीब साढ़े चार करोड़ के बजट में से तीन करोड़ की धनराशि आवंटित हुई है। इनमें मशीनें, उपकरण व अन्य सामान शामिल हैं। बजट आवंटित होते ही खरीद प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में वर्ष 2019 से ही एमबीबीएस की कक्षाएं संचालित हो रही हैं। मौजूदा समय में तीन बैच के 300 छात्र-छात्राओं की पढ़ाई चल रही है।
विज्ञापन

इधर, नीट का परिणाम भी घोषित हो चुका है और काउंसिलिंग आदि की प्रक्रिया के बाद 100 विद्यार्थियों का नया बैच भी मेडिकल कॉलेज को आवंटित होगा। आने वाले इस चौथे बैच की कक्षाओं को बेहतर संचालन के लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है।
राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सत्यजीत वर्मा ने बताया हि अलग-अलग विभागों में आवश्यक 19 उपकरणों की खरीद के लिए करीब 4.64 करोड़ का स्टीमेट तैयार करके शासन को स्वीकृति के लिए प्रस्ताव मेडिकल कॉलेज की ओर से भेजा गया था।
इनमें करीब 40 लाख की ब्रोंकोस्कोप, ऑटोक्लेव्र ओटी टेबल, ओपन यूरोलॉजिकल सेट, कीटोस्कोप व रिसेक्टोस्कोप, कीटोस्कोप के लिए लाइट व कैमरा, हिस्ट्रोस्कोपी सेट, मल्टीमीडिया प्रोजेक्टर, इलेक्ट्रो कंनवल्सिव थिरेपी यूनिट, फिजियोथिरेपी सेट, लेप्रोस्कोपिक सेट, हीमोडायलिसिस, एंबाल्मिंग मशीन, माइक्रोटोम, आठ सौ एमए की एक्स-रे मशीन समेत अन्य सामान शामिल थे।
उपकरणों की आवश्यकता व इसकी महत्ता को देखते हुए 20 सितंबर को महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण की ओर से पत्र जारी करके प्रस्ताव में से तीन करोड़ की धनराशि की आवंटित की है।
साथ ही निर्देश दिया है कि धनराशि का आहरण वास्तविक आवश्यकतानुसार व व्यय नियमानुसार किया जाएगा। जिसके लिए धनराशि आवंटित की गई है, उसका उपयोग उन्हीं मदों में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें