अयोध्या। साकेत महाविद्यालय में विधि (त्रिवर्षीय) प्रथम सेमेस्टर सत्र-2022-23 में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुक्रवार से प्रारंभ हो रही है। विधि विभाग के अध्यक्ष प्रो.अशोक कुमार राय ने बताया कि 23 सितंबर से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।
छात्र-छात्राएं महाविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर आवेदन शुल्क जमा करके अपना आवेदन फॉर्म भरकर विधि विभाग में 07 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 01 बजे के मध्य जमा करा सकते हैं।