फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैजाबाद में बनेगा मेडिकल कॉलेज व नगर निगम

Thu, 25 Jun 2015 10:45 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इस पर राज्य सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है। कहा कि मंडल के कई अधिकारियों के कामकाज ठीक नहीं हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई लखनऊ में नियुक्ति विभाग के साथ बैठक के बाद तय करेंगे।
विज्ञापन


चेतावनी दी कि विकास कार्यक्रमों में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं होगी। मुख्य सचिव बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट हाल में मंडल स्तर के अधिकारियों के साथ विकास कार्यक्रमों व कानून-व्यवस्था की समीक्षा के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि प्रमुख सचिव गृह, राजस्व, स्वास्थ्य, उद्योग आदि अफसरों के साथ दौरा करके विकास कार्यक्रमों की हकीकत देखी गई है।

वे खुद दर्शननगर स्थित 300 बेड के अस्पताल, जिला अस्पताल, महिला अस्पताल और पुलिस लाइंस के पास बन रहे साइकिल ट्रैक देखने गए थे।

इसके बाद जनप्रतिनिधियों, आम जनता और उद्योग-व्यापार के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। यहां मेडिकल कॉलेज खोला जाना है। इसे लेकर जिलाधिकारी ने प्रस्ताव भेज रखा है।
विज्ञापन


जिस पर जल्द सरकार सकारात्मक कदम उठाएगी। जुड़वां शहर को मिलाकर नगर निगम बनाने का काम भी जल्द पूरा किया जाएगा, इसे लेकर भी डीएम ने प्रस्ताव भेजा है।

कहा कि समीक्षा के दौरान सख्त निर्देश दिए गए है कि विकास कार्यक्रमों में गुणवत्ता से कोई समझौता बर्दाश्त नहीं होगा। मुख्य सचिव ने कहा कि हर ब्लॉक में 50 इंडिया मार्का हैंडपंप रिबोर करने के लिए धन दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन



इसके लिए टारगेट दे दिया गया है। मार्च 16 तक पीने के पानी की समस्या को हल करने का लक्ष्य है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें