फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अव्यवस्था के बीच शुरू हुई मेडिकल कालेज में पढ़ाई

विज्ञापन
अयोध्या के राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में मौजूद विद्यार्थी व अभिभावक। - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्थाओं के बीच प्रथम सत्र की कक्षाएं बृहस्पतिवार से शुरू हो गईं। अब तक दाखिला ले चुके 85 विद्यार्थियों में से पहले दिन अभिभावकों के साथ 22 विद्यार्थी पहुंचे।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज जाने वाला मार्ग अभी तक नहीं बन सका है। ऐसे में कीचड़ भरे रास्ते से होकर मेडिकोज परिसर तक पहुंचे। सत्र शुरू होने के बाद भी अभी तक बिजली कनेक्शन नहीं हो सका है।
ऐसे में गुरुवार को पूरे समय तक जनरेटर से काम चलाना पड़ा। एक माह तक फाउंडेशन कोर्स के बाद एक सितंबर से एमबीबीएस की कक्षाएं शुरू होंगी।
एमसीआई की ओर से राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की सौ सीटों पर दाखिला लेने के लिए अनुमति दी गई है। प्रथम काउंसलिंग के बाद अब तक 85 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है।
विज्ञापन

एक अगस्त से एक माह तक फाउंडेशन कोर्स कराकर विद्यार्थियों को हिंदी, अंग्रेजी, कंप्यूटर, योगा, स्पोर्ट्स आदि में दक्ष किया जाना है।
बृहस्पतिवार को पहले दिन फाउंडेशन कोर्स के लिए विद्यार्थियों को अभिभावकों के साथ बुलाया गया था। पहले दिन 22 विद्यार्थी यहां पहुंचे और ओरिएंटेशन सत्र में हिस्सा लिया।
प्राचार्य प्रोफेसर विजय कुमार सहित प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर आदि ने बच्चों को पहले दिन मेडिकल की पढ़ाई से संबंधित अनेक टिप्स दिए।
प्राचार्य ने कहा कि नर सेवा नारायण सेवा होती है। इससे पेशे से बेहतर दूसरा पेशा नहीं है। चिकित्सक कभी रिटायर नहीं होता, बल्कि जीवन पर्यंत लोगों की सेवा करता है। डॉक्टर को ही धरती पर भगवान का दर्जा दिया गया है। इसलिए हमेशा जरूरतमंदों की सेवा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें