फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक नकल में तीन परीक्षा केंद्र निरस्त

Sat, 19 Mar 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा के 11वें दिन कुलपति प्रो. जीसीआर जायसवाल ने सामूहिक नकल के आरोप में तीन परीक्षा केंद्रों को निरस्त कर दिया। इनके परीक्षार्थियों को दूसरे परीक्षा केंद्रों पर भेज दिया गया।  
विज्ञापन


विश्वविद्यालय की मीडिया सेल के मुताबिक कुलपति ने हरी प्रसाद निर्मला विट्स महाविद्यालय गोकुलपुर दसईजोत पौसरा फैजाबाद और ऋषिराज सिंह महाविद्यालय महुवारी सेवागंज में सामूहिक नकल पकड़ी है।

इन दोनों महाविद्यालयों का परीक्षा केंद्र निरस्त करते हुए महिला महाविद्यालय गददौपुर गोसाईगंज फैजाबाद को आगामी परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया है। राम नेवाज महाविद्यालय कुमारगंज में परीक्षा संचालन में अनियमितता एवं अव्यवस्था को देखते हुए इसका परीक्षा केंद्र निरस्त करते हुए गुरुनानक गर्ल्स महाविद्यालय उसरु फैजाबाद को आगामी परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया हैं।
विज्ञापन


कुलपति के औचक निरीक्षण में रुदौली डिग्री कॉलेज में रसायन विज्ञान तृृतीय प्रश्नपत्र की परीक्षा के दौरान अनियमितता को देखते विश्वविद्यालय से पर्यवेक्षक की नियुक्ति का फैसला लिया गया।
वहीं, शनिवार को उड़ाका दल ने रानी शांति देवी महाविद्यालय हथौंदा बाराबंकी के सभी कक्षों में सामूहिक नकल पकड़ी।

दल ने प्रथम पाली में सबसे अधिक 16 नकलची पं. अशोक मिश्र स्मारक महाविद्यालय अशोक नगर खुटेहना बहराइच और द्वितीय पाली में संत द्वारिका प्रसाद पीजी कॉलेज कोटवा में 12 नकलची पकड़े। इसके अलावा प्रथम पाली में राम नेवाज सिंह महाविद्यालय कुमारगंज मे पांच नकलची पकडे़ गए।

नवदुर्गा महाविद्यालय खसरोपुर बसखारी अंबेडकरनगर में एक, राम बरन महाविद्यालय विभारपुर कादीपुर सुल्तानपुर में तीन नकलची पकड़े गए। दूसरी पाली में चंद्रशेखर श्यामराजी महाविद्यालय धानेपुर गोंडा में छह, सीमावर्ती महाविद्यालय जैतापुर रुपईडीहा में दो, सीमांत महाविद्यालय रुपईडीहा बहराइच में एक नकलची पकड़ा गया। शनिवार को कुल 46 नकलची पकड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें