फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: द्वारपूजा में दूल्हा बेहोश, तो किया शादी से इंकार

Wed, 14 Jun 2023 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
तारुन, अयोध्या। थाना तारुन क्षेत्र की ग्राम पंचायत केवलापुर तकमीनगंज में सोमवार रात पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर से आई बरात में द्वारपूजा के समय अचानक दूल्हे के बेहोश होने के कारण लड़की पक्ष के लोगों ने शादी से मना कर दिया। इसके बाद रात में ही बरात लौट गई।
विज्ञापन

केवलापुर तकमीनगंज के ग्राम प्रधान रामशंकर यादव ने बताया कि तकमीनगंज निवासी एक व्यक्ति की बेटी की शादी सुल्तानपुर जनपद के कटघरा गांव निवासी मनोज कुमार के बेटे अमरजीत से तय हुई थी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को बरात आई थी। लड़की पक्ष ने बारातियों का खूब सेवा सत्कार किया। रात में द्वारपूजा के समय दूल्हा अचानक बेहोश हो गया।
इस पर लड़की पक्ष ने शादी करने से मना कर दिया। लड़की पक्ष का कहना था कि बीमारी पहले से थी जिसे वर पक्ष के लोगों ने छिपाया। दोनों पक्ष के बड़े बुजुर्गों ने काफी देर बातचीत की लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद बरात रात में ही लौट गई। क्षेत्र में चर्चा है कि शादी का रिश्ता तय करने वाले को घरातियों ने बंधक बनाया था। थाना प्रभारी अशोक कुमार यादव ने बताया कि थाने पर कोई तहरीर नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें