फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: रामनगरी के परिक्रमा पथों के लिए 452 करोड़ का आवंटन

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रामनगरी के दोनों परिक्रमा पथों के चौड़ीकरण के लिए जमीन खरीदी जाएगी। रामपथ के साथ ही अब प्रशासन दोनों परिक्रमा पथों के चौड़ीकरण से जुड़े कार्यों को भी तेजी के साथ पूरा कराने की कवायद में जुट गया है। शासन स्तर से भी इसके लिए 452 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है।
विज्ञापन

स्वीकृत धनराशि में से 14 कोसी के चौड़ीकरण के लिए 326 करोड़ व पंचकोसी पथ को चौड़ा बनाने के लिए जमीन की खरीद होगी। प्रशासनिक अफसरों की माने तो रामलला के मंदिर निर्माण के साथ ही परिक्रमा पथों के चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण का काम भी पूरा कराने का हर संभव प्रयास होगा।
अयोध्या के लिए 14 कोसी व पंचकोसी परिक्रमा का अलग महत्व है। पुण्य लाभ के लिए लाखों श्रद्धालु हर साल यहां परिक्रमा करने कार्तिक माह में शुक्ल पक्ष की नवमी व एकादशी को जुटते हैं। राम लला के मंदिर निर्माण के साथ परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होने वाला है। इसके चलते ही अब दोनों ही परिक्रमा मार्ग का चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण किए जाने के कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है।
विज्ञापन

परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत परिक्रमा पथों को 20 मीटर तक चौड़ा किया जाना हैं। वर्तमान में यह मार्ग लगभग 10 मीटर का है। इसको लेकर राजस्व और लोक निर्माण विभाग की टीम ने सर्वे करके अपनी रिपोर्ट भी शासन को सौंप दी है। दोनों परिक्रमा पथों का चौड़ीकरण कराने के लिए करीब 26 सौ काश्तकारों की जमीन सरकार को खरीदना पड़ेगी। इसके लिए ही सहमति के आधार पर जमीन के बैनामे के लिए प्रशासन ने टीम भी गठित कर दी है।
अपर जिलाधिकारी भूमि अध्याप्ति पीके अवस्थी ने बताया कि 14 कोसी व पंचकोसी परिक्रमा की जमीन खरीदने के लिए 452.40 करोड़ रुपये का आवंटन प्राप्त हुआ है। इसमें चौदह कोसी के लिए 326 .40 करोड़ और पंचकोसी के लिए 126 करोड़ रुपये मिले हैं। जमीन का बैनामा होने के साथ ही भुगतान प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

सुविधाओं से युक्त होगा परिक्रमा पथ
-अयोध्या के परिक्रमा पथ नागरिक सुविधाओं से भरपूर होंगे। इन पर श्रद्धालुओं की विश्राम के लिए विश्रामालय, शौचालय, पेयजल की सुविधा सहित अन्य सुविधाएं विकसित किए जाने की बात बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें