फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथे दिन भी बंद रहा सराफा बाजार

Sun, 06 Mar 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
सराफा व्यपारियों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजला ब्यूरो
विज्ञापन
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में जिले का सराफा बाजार चौथे दिन भी बंद रहा। व्यापारियों ने दोपहर में चौक में एकत्र होकर प्रदर्शन किया। इसके बाद वित्तमंत्री को संबोधित मांगपत्र सांसद लल्लू सिंह को दिया। सराफा व्यापारियों का कहना है कि यदि एक्साइज ड्यूटी लागू हुई तो लाखों कारीगर बेरोजगार होकर भुखमरी की कगार पर पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन


सराफा साकेत मंडल ने रविवार को भी हड़ताल जारी रखने का ऐलान किया है। सराफा मंडल साकेत के महामंत्री नरेश अग्रवाल ने बताया कि एक्साइज ड्यूटी की गाज से देश के लाखों स्वर्णकार और कारीगर प्रभावित हो  रहे हैं। अध्यक्ष आलोक मेहता ने बताया कि रविवार को भी कारोबार बंद रखकर विरोध किया जाएगा।

कहा, कि कुटीर उद्योग होने के कारण सराफा कारोबार एक्साइज ड्यूटी के दायरे में नहीं आना चाहिए। बंदी से करीब एक करोड़ का नुकसान हुआ है। विजय मेहता, आश्विन अग्रवाल, पंकज पांडेय, अमित अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, बालकृष्ण, दीनदयाल, विवेक, गणेश सोनी आदि सराफा व्यापारियों ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें