फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: लौटेगी अवध के नवाब शुजाउद्दौला की हवेली की शान

Tue, 06 Jun 2023 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
पेड़ों से घिरी नवाब शुजाउद्दौला की कोठी।
विज्ञापन
अयोध्या। प्रभु श्रीराम की नगरी में सरयू किनारे स्थित अवध के तीसरे नवाब शुजाउद्दौला की जीर्णशीर्ण हो चुकी हवेली का कायाकल्प होगा। इसे पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनाया जाएगा। यह निर्णय प्रदेश सरकार ने लिया है। हवेली की पुरानी शान-ओ-शौकत लौटने का काम पर्यटन विभाग ने शुरू भी कर दिया है।
विज्ञापन


अयोध्या में नवाबों की विरासत फैली हुई है। एक दौर में अवध की राजधानी रहे फैजाबाद में नवाबों की संस्कृति और उनकी स्थापत्य कला के कई शानदार नमूने मौजूद हैं। इसमें गुलाबबाड़ी, बहू बेगम का मकबरा, मोती महल आदि प्रमुख हैं। यहां अवध के तीसरे नवाब और बहू बेगम के शौहर शुजाउद्दौला की हवेली भी है। इससे बहुत से लोग अनजान हैं, क्योंकि सरयू किनारे टीले पर स्थित शानदार भवन को ब्रिटिश सरकार ने अफीम कोठी बना दिया था।
कई बीघे में फैली अफीम कोठी के बगल से ही 14 कोसी परिक्रमा मार्ग है। इसलिए पर्यटन विभाग नवाब की रिहाइश को पुराने रूप रंग में लाना चाहता है ताकि परिक्रमार्थियों के अलावा पर्यटकों भी इसे देख सकें। इस परिसर में खाली स्थान पर पार्क बनाए जाएंगे। पर्यटकों के लिए शौचालय से लेकर फूड कोर्ट तक बनाया जाएगा।
विज्ञापन

हवेली के जीर्णोद्धार पर 14.5 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसके लिए शासन से बजट स्वीकृत होने के साथ शुरूआती निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है। कार्यदायी संस्था यूपी प्रोजेक्ट कार्पोरेशन लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर दिलीप कुमार गोंड अपने इंजीनियरों के साथ साइट विजिट भी कर चुके हैं।


यह ऐतिहासिक स्थान परिक्रमा मार्ग के पास है। ऐसे में यहां बड़ी संख्या में पर्यटक आएंगे। इसलिए नवाब की कोठी को पुराने स्वरूप में लाया जाएगा। पर्यटकों की सुविधा के सारे इंतजाम भी यहां विकसित किए जाएंगे।
विज्ञापन

- आरपी यादव, उप निदेशक, पर्यटन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें