पुलिस लाइंस में एसएसपी को सौंपा गया आईएसओ सर्टिफिकेट।
अयोध्या। पुलिस लाइन स्थित नव निर्मित जनपदीय पुलिस कार्यालय व विभिन्न शाखाओं के गुणवत्ता पूर्ण प्रबंधन व उनकी कार्य प्रणाली मानक के अनुसार पाए जाने पर अंतरराष्ट्रीय संस्था स्ट्रेंचिली मैनेजमेंट एंड सिस्टम सर्विसेज की ओर से जिला पुलिस को आईएसओ 9001: 2015 का प्रमाण पत्र दिया गया। एसएसपी ने मंगलवार को अपने कार्यालय में यह प्रमाण पत्र प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि यह अयोध्या पुलिस के लिए गौरव का क्षण है। इस मौके पर एसपी यातायात व प्रोटोकॉल राजेंद्र गौतम, एसपी सिटी मधुबन सिंह, एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर समेत सभी क्षेत्राधिकारी मौजूद रहे।