फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटर लिस्ट की गड़बड़ी को लेकर शिकायतें

Tue, 27 Oct 2015 11:21 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत के लिए हुए चुनाव में मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी सामने आई है। कई ग्राम पंचायतों में सैकड़ों मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से गायब है।
विज्ञापन


इनमें कुछ ग्राम पंचायतें इतनी बड़ी है कि यहां का चुनावी समीकरण गायब मतदाताओं के चलते गड़बड़ा गया है। ऐसे में प्रधानी चुनाव के दावेदारों ने प्रशासन से कार्रवाई की गुहार लगानी शुरू कर दी है।

मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर प्रधान पद के दावेदारों में बेचैनी है। आशंका है कि समय रहते इसमें सुधार न हुआ तो कई दावेदारों को नुकसान होगा। रौनाही ग्राम पंचायत में लगभग तीन हजार मतदाता सूची से गायब है।
विज्ञापन


गांव निवासी सोहराब खान ने शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। यही नहीं जिला पंचायत का चुनाव भी उसी सूची पर करा दिया गया। खिरौनी ग्राम पंचायत ब्लॉक की सबसे बड़ी पंचायत है।

यहां भी हजारों वोटरों के नाम सूची से गायब है। गांव के फरीद ने इसकी शिकायत दर्ज कराई है। इसी तरह पिलखांवा, कुंदुर्खाखुर्द, तहसीन पुर, मीरपुर कांटा, मुस्तफाबाद करेरु, मंगलसी से भी कई नाम सूची से गायब है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें