फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेमी फाइनल में पहुंची टीमें

Tue, 03 Nov 2015 11:36 PM IST
फैजाबाद/अमरउजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बालक अंडर 14 वर्ग में मेजबान फैजाबाद सहित वाराणसी, गोरखपुर स्पोर्टस कॉलेज, इलाहाबाद की टीमों ने अतिम चार में प्रवेश कर लिया। सीनियर वर्ग में इलाहाबाद, गोरखपुर, फैजाबाद की टीमों ने अपने-अपने मैच जीत सेमी फाइनल में जगह बनाई ।
विज्ञापन


मंगलवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल गए मुकाबले में अंडर 19 वर्ग में, फैजाबाद ने झांसी को, इलाहाबाद ने स्पोर्टस कॉलेज को, चित्रकूट ने आगरा को, गोरखपुर ने मिर्जापुर को इलाहाबाद ने मुरादाबाद को, फैजाबाद ने आजमगढ को, चित्रकूट ने लखनऊ को, गोरखपुर ने सहारनपुर को, इलाहाबाद ने बस्ती को, फैजाबाद ने बरेली को, गोरखपुर ने अलीगढ़ को और अंडर 14 बालक वर्ग में स्पोर्टस कॉलेज ने मुरादाबाद, देवीपाटन और आगरा को, फैजाबाद ने अलीगढ, लखनऊ को, वाराणसी ने गोरखपुर, कानपुर, सहारनपुर को, इलाहाबाद ने मेरठ, बरेली, झांसी को पराजित कर सेमी फाइनल में प्रवेश किया।

प्रतियोगिता में केएन सिंह, राजेश प्रताप सिंह, सत्यदेव सिंह, धर्मेंद्र बहादुर सिंह, अंकित, चंद्र प्रकाश, बाबू राम तिवारी, अशोक कुमार, सीपी सिंह, विजेंद्र सिंह, अभिषेक सिंह, अखिल कुमार, माला यादव व विजया सिंह निर्णायक रहे। प्रतियोगिता के आयोजन सचिव धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि बालिका वर्ग के मुकाबले चार नवंबर को प्रात: आठ बजे से खेल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें