कुमारगंज स्थित चिकित्सालय का निरीक्षण करते कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही। -संवाद
कुमारगंज, अयोध्या। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने 100 बेड के संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज का औचक निरीक्षण शनिवार को किया। उन्होंने इस दौरान अस्पताल में दवाओं का स्टॉक देेेखा। कहा कि मरीजों को अस्पताल से दवाएं दी जाएं ताकि उन्हें बाहर से दवा न खरीदनी पड़े।मंत्री ने अस्पताल के निरीक्षण के दौरान ऑक्सीजन प्लांट, ओटी रूम, इमरजेंसी वार्ड, लेबर वार्ड, जनरल वार्ड समेत एक्सरे रूम का निरीक्षण किया। दवा की उपलब्धता के बारे में जानकारी हासिल की। कृषि मंत्री ने अस्पताल के सीएमएस रजत चौरसिया से मरीजों के संबंध में जानकारी ली।
सीएमएस ने बताया कि मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र समेत पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर अमेठी के भी लोग उपचार कराने के लिए अस्पताल आते हैं। 200 से 500 तक की ओपीडी हर रोज होती है। निरीक्षण के दौरान आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.बृजेंद्र कुमार सिंह, विजय कुमार उपाध्याय समेत अन्य मौजूद रहे।