फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सब पूछते थे राम मंदिर कब बनेगा, हमने बोला- एक ओर मोदी, एक ओर योगी, अब नहीं तो कब बनेगा'

Wed, 05 Aug 2020 02:16 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
विज्ञापन
महंत नृत्यगोपाल दास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

करोड़ों हिंदुओं की आस्था का प्रतीक माने जाने वाले भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन की विधी संपन्न हो चुकी है। अब जल्द ही मंदिर के निर्माण का भी श्री गणेश किया जाएगा। 

विज्ञापन


शुभ मुहुर्त के अनुसार बुधवार दोपहर ठीक 12:30 बजे प्रधानमंत्री मोदी ने रजत शिलाओं से मंदिर की आधारशिला रखी। इसके बाद संबोधन कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास और संघ प्रमुख मोहन भागवत मंच पर विराजे।

इस दौरान श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास ने भी कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित किया। उन्होंने श्रीराम जय राम जय जय राम के नारे के साथ अपने संबोधन की शुरूआत की।
विज्ञापन


उन्होंने वहां उपस्थित सभी लोगों का अभिवादन किया और बोले कि वर्षों से हमारे सामने यही प्रश्न आता था कि मंदिर कब बनेगा, राम मंदिर कब बनेगा। हमने कहा एक ओर मोदी और एक ओर योगी अब नहीं बनेगा तो कब बनेगा। 

वास्तव में यह बहुत सुहावना समय है। करोड़ों हिंदुओं की अभिलाषा है कि रामलला जहां विराजमान हैं वहां दिव्य भव्य मंदिर का निर्माण होना चाहिए। तन मन धन अर्पण करने के लिए हम सभी तैयार हैं। अब मंदिर के निर्माण की भी तेजी से शुरूआत कर देनी चाहिए। हमें इसमें और देरी नहीं करनी चाहिए।

भूमि पूजन के माध्यम से भारतीय जनता और साधु-संतों की इच्छाओं का शुभरंभ हो चुका है। अब तो मंदिर बनेगा ही। श्री राम के ऐसे ऐसे भक्त हैं जो मंदिर के लिए सोने और चांदी की ईंटें देने के लिए तैयार हैं। यह मंदिर का निर्माण भारत का निर्माण है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें