फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमिपूजन के मौके पर मोहन भागवत ने लोगों से की अपने मन में अयोध्या बनाने की अपील, आडवाणी को भी किया याद

Wed, 05 Aug 2020 01:48 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
विज्ञापन
मोहन भागवत - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

अयोध्या में राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए बुधवार को भूमि पूजन का कार्य संपन्न हो गया है। पूजन के बाद मंच से तमाम नेता लोगों को संबोधित कर रहे हैं। इनमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत भी हैं, जिन्होंने मंच से देश को संबोधित किया।

विज्ञापन


अपने इस संबोधन में मोहन भागवत ने अपने भाषण की शुरुआत में ही भाजपा के वरिष्ठ नेता और मंदिर आंदोलन के प्रणेता रहे लाल कृष्ण आडवाणी के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि आज आनंद का क्षण है। सभी लोग आनंदित हैं कि जो संकल्प लिया था वह आज पूरा हो रहा है।

उन्होंने ये भी बताया कि उस समय के संघ प्रमुख देवव्रत जी ने कहा था कि 20-30 साल काम करना होगा तब ये काम पूरा हो सकेगा। आज 31वें साल की शुरुआत में यह काम शुरू हुआ है। उन्होंने ये भी कहा कि मंदिर आंदोलन में शामिल हुए बहुत से लोग यहां सूक्ष्म रूप में उपस्थित हैं।
विज्ञापन


बहुत से लोग यहां कोरोना महामारी के चलते नहीं आ सके। उनमें से लाल कृष्ण आडवाणी भी हैं जो नहीं आ पाए। लेकिन वह जरूर अपने घर में यह कार्यक्रम देख खुश हो रहे होंगे। देश में जो आत्मनिर्भरता का प्रयास शुरू हुआ है उसके लिए जो आत्मविश्वास चाहिए था, वह आज मिला है।

भागवत ने आगे कहा कि जैसे-जैसे मंदिर बनेगा राम की अयोध्या भी बननी चाहिए। इसके लिए हमें अपने मन में अयोध्या को बनाना होगा जिसमें कपट नहीं होगा, द्वेष नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें