फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धू-धू कर जली मैजिक

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरेबाजार। बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के मंगारी बिसुही नदी पुल पर सवारियों को लेकर जा रही मैजिक वाहन में अचानक आग लग गई। चालक की तत्परता से मैजिक में सवार सभी यात्री सुरक्षित बाल-बाल बच गए। हादसा मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे हुआ।
विज्ञापन

करीब छह सवारियों को लेकर मैजिक वाहन बीकापुर से चौरे बाजार जा रहा था। मंगारी विसुही नदी पुल के पास पहुंचने पर अचानक धुआं उठने लगा।
मैजिक चालक अमर बहादुर उर्फ छोटू निवासी चौरे बाजार ने तत्काल मैजिक रोककर सवारियों को बाहर उतारा और खुद दूर हट गया। मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
सूचना पर बीकापुर फायर दस्ता के प्रभारी जयप्रकाश राय टीम के साथ पहुंचे। इसी दौरान पहुंची डायल 100 नंबर पुलिस चौरे बाजार चौकी पुलिस और बीकापुर कोतवाली के उपनिरीक्षक अश्विनी कुमार सिंह भी पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

चौरे बाजार पुलिस चौकी प्रभारी अभिनंदन पांडेय ने बताया कि सवारी मैजिक वाहन पूरी तरह जल गया है लेकिन सभी यात्री सुरक्षित हैं। मैजिक वाहन चौरे बाजार का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें