फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क बना दी, फुटपाथ छोड़ा

Sun, 31 Jan 2016 11:04 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कही-कहीं तो जानलेवा खोदाई कर दी गई है। गाड़ी का पहिया सड़क के किनारे थोड़ा भी गया, तो दुर्घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। ये हाल है देवकाली के श्रीराम गेस्ट हाउस से फतेहगंज रेल क्रॉसिंग तक बनी सीसी सड़क का।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग ने एक करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से तकरीबन डेढ़ किमी. लंबा और सात मीटर चौड़ा सीसी मार्ग बनवाया है। मार्ग तो चकाचक हो गया लेकिन उसमें खामी रह गई। सीसी मार्ग ऊंचा होने के कारण उसके दोनों ओर की पटरी काफी नीचे हो गई है।

रात को इसी मार्ग से भारी वाहन गुजरते हैं जिसकी गति तेज होती है। ऐसे में सावधानी हटी तो दुघर्टना घटी जैसी स्थिति रहती है। श्रीराम गेस्ट हाउस के आगे फतेहगंज की ओर आरामशीन के पास सड़क के किनारे खोदाई कर दी गई है। इससे भी हादसा हो सकता है।
विज्ञापन


अंजनीपुरम् कॉलोनी से देवकाली-फतेहगंज को जोड़ने वाली इंटरलॉकिंग सड़क के दोनों ओर की जमीन बहुत नीची है। यहां भी फुटपाथ नहीं बनाया गया। हाल ये है कि वाहन चालकों को बहुत सतर्क होकर यहां से गुजरना पड़ता है। सीसी मार्ग की ऊंचाई इसलिए भी ज्यादा हो गई कि पिछले पांच वर्ष में इसे दो बार इंटरलॉकिंग मार्ग बनाया गया लेकिन फुटपाथ बनाने पर ध्यान नहीं दिया गया।

अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग एके सिंह ने कहा कि फुटपाथ तो नहीं बनवाए गए हैं लेकिन जिन स्थानों पर गहराई ज्यादा है, वहां मिट्टी की पटाई कराएंगे। यदि कोई सीसी मार्ग से सटे स्थान पर गड्ढा खोद रहा है तो उसके खिलाफ शीघ्र ही विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें