फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: जस्टिस सुधीर अग्रवाल ने रामलला के दरबार में टेका माथा

Sun, 14 May 2023 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
श्रीरामजन्मभूमि परिसर में राममंदिर निर्माण कार्य को देखते जस्टिस सुधीर अग्रवाल।
विज्ञापन
अयोध्या। जस्टिस सुधीर अग्रवाल ने शनिवार को अयोध्या पहुंचकर श्रीरामलला के दरबार में मत्था टेक कर पूजा अर्चना की। उन्होंने राममंदिर निर्माण के चल रहे कार्यों को भी देखा। अयोध्या प्रकरण से जुड़े विवाद में वर्ष 2010 में हाईकोर्ट की तीन सदस्यीय पीठ ने जो फैसला सुनाया था, जस्टिस अग्रवाल उसमें शामिल थे। राम मंदिर परिसर पहुंचने पर जस्टिस अग्रवाल का स्वागत मंदिर मॉडल व अंगवस्त्र भेंटकर किया गया। इस अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र, विहिप के केंद्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह पकंज, शरद शर्मा के साथ पुजारी संतोष तिवारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें