फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: कार सवार युवकों ने निजी बस चालक को पीटा, लूटे एक लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कोतवाली की चौकी रानोपाली क्षेत्र के लखनऊ-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवकाली ओवरब्रिज के पास मंगलवार रात एक प्राइवेट बस के चालक-परिचालक व कार सवार कुछ लोगों में विवाद हो गया। बस के परिचालक का आरोप है कि कार सवार लोगों ने असलहे के बल पर उनसे मारपीट की व एक लाख रुपये लूट लिए। सूचना पर जब तक पुलिस पहुंची आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने परिचालक की तहरीर पर तीन-चार अज्ञात के खिलाफ लूट व मारपीट का केस दर्ज किया है। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को एक कार समेत गिरफ्तार किया है। बस को सीज कर चालक को भी हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

दिल्ली से गोरखपुर जा रही एक प्राइवेट बस मंगलवार रात करीब 8:40 बजे अयोध्या कोतवाली के देवकाली ओवरब्रिज के नीचे सवारी उतार व बैठा रही थी। इस दौरान एक काले रंग की कार आई, रास्ता न मिलने पर कार सवार युवक नाराज हो गए और कार में रखी बंदूक निकालकर चालक परिचालकों से मारपीट करने लगे। सूचना मिलने पर सीओ अयोध्या एसपी गौतम, अयोध्या कोतवाल मनोज कुमार शर्मा, रानोपाली चौकी प्रभारी बृजभूषण पाठक दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे, तब तक कार सवार युवक फरार हो गए।
बस चालक तरून कुमार निवासी बुलंदशहर ने पुलिस को बताया कि आरोपी असलहा दिखाकर उनसे मारपीट की व उनके पास रखे एक लाख रुपये लूट ले गए। पुलिस ने चालक की तहरीर पर तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। कुछ ही देर में कोतवाल व उनकी टीम ने तीनों आरोपियों को रानोपाली के पास से गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान प्रमोद वर्मा, रणविजय वर्मा निवासी तारुन व धर्मेंद्र कोरी निवासी अयोध्या के रूप में हुई। पुलिस के अनुुसार तीनों नशे की हालत में थे। इनके पास से एक गन भी बरामद हुई। इसका लाइसेंस किसी अन्य के नाम है।
विज्ञापन

अयोध्या कोतवाल मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि चालक की तहरीर पर लूट व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। कहा कि प्राथमिक जांच के दौरान सिर्फ मारपीट होने की घटना सामने आई, लूट का आरोप संदिग्ध है। बताया कि कार सवार तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गन किसके नाम है पता लगाया जा रहा है। बस के कागजात ठीक न होने पर उसे सीज कर चालक तरुन कुमार को भी हिरासत में लिया गया है। बस में सवार यात्रियों को अन्य वाहन से उनके गंतव्य पर रवाना कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें