फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते हर तरफ पसरा रहा सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। प्रदेश में लागू किए गए 55 घंटे के लॉकडाउन के दूसरे दिन रविवार को जिले में शहर से लेकर गांव तक में बाजार बंद रहे। सड़कों, हाईवे, गलियों व मोहल्लों में सन्नाटा छाया रहा। बाजार में सिर्फ आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुली रही।
विज्ञापन

एसएसपी, एसपी सिटी व एसपी ग्रामीण ने अपने-अपने इलाकों में गश्त कर बिना कार्य व मास्क के घर से निकलने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी ने शहर के मोदहा इलाके में खुली एक दुकान को सीज कर दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई भी की।
दो दिन के लॉकडाउन के दौरान रविवार को भी जिले में बाजार बंद रहे और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। अवकाश का दिन होने के कारण यहा कदा ही लोग घरों से बाहर निकले। एसएसपी आशीष तिवारी के निर्देश पर जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में गश्त कर लाउडस्पीकर के माध्यम से घरों में रहने की अपील की व आवश्यक कार्य होने पर बाहर निकलने को कहा।
विज्ञापन

शहरी इलाके में सिटी मजिस्ट्रेट एसपी सिंह व सीओ सिटी अरविंद चौरसिया ने लगातार गश्त कर बिना कार्य व मास्क लगाए घरों से निकलने वाले लोगों पर कार्रवाई की। वहीं मोदहा इलाके में स्थित शर्मा जनरल स्टोर की दुकान खुली पाए जाने पर दुकान को सीज कर दिया व दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई भी की। एसएसपी ने लोगों से अपील की कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए लॉकडाउन का पालन करें व सोशल डिस्टेसिंग, मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें