फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती समेत छह मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
मरीज मिलने के बाद प्रवेश मार्ग को सील करवाती पुलिस। - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। जिले में रविवार को छह और मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें शहर के पुरानी सब्जी मंडी निवासी एक गर्भवती व यश पेपर्स लिमिटेड के कर्मचारी भी शामिल हैं। अब जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 445 पहुंच गई है। रिपोर्ट आते ही मरीजों को आइसोलेट करने व कोरोना बचाव से जुड़े कार्य शुरू कर दिए गए।
विज्ञापन

यश पेपर्स लिमिटेड में कोरोना संक्रमितों की तादाद बढ़ती जा रही है। इससे स्थानीय निवासियों में भी भय व्याप्त है। रविवार को आई रिपोर्ट में मिल का 23 वर्षीय कर्मचारी पॉजिटिव मिला है।
मरीज को मेडिकल कॉलेज, दर्शननगर में आइसोलेट किया गया है। हालांकि, मरीज में कोरोना से संबंधित कोई लक्षण नहीं हैं। मिल को पूर्व में ही सील किया जा चुका है। शहर के पुरानी सब्जी मंडी निवासी 25 वर्षीय गर्भवती को शनिवार सुबह प्रसव के लिए जिला महिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया था।
विज्ञापन

प्रसव से पूर्व कोरोना प्रोटोकॉल के तहत ट्रूनेट मशीन से कोरोना जांच कराई गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। रिपोर्ट आते ही प्रसूता को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। साथ ही वार्ड को सैनिटाइज कराया गया। स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि मरीज में न तो कोई लक्षण थे, न ही वह संक्रमित इलाके से आई थी। स्थानीय पुलिस ने मोहल्ले को सील करते हुए कोरोना बचाव से संबंधित प्रक्रिया प्रारंभ कराया।
इसके अलावा शहर के बल्लाहाता में पूर्व में पॉजिटिव आए एक मरीज के संपर्क में आए 28 वर्षीय युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। क्लोज कांटेक्ट होने के कारण मरीज को मेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन करके ट्रूनेट मशीन से जांच कराई गई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर मरीज को यहीं पर आइसोलेट कराया गया है।
बीकापुर प्रतिनिधि के अनुसार विकासखंड क्षेत्र के पातूपुर पूरे मैना पड़ाईन गांव में 23 वर्षीय महिला की रविवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसी परिवार का 26 वर्षीय युवक 6 जुलाई को संक्रमित मिला था, जो एक जुलाई को फरीदाबाद हरियाणा से बस द्वारा घर वापस आया था। जिसका 4 जुलाई को सीएचसी बीकापुर में सैंपल लेकर नमूना जांच के लिए भेजा गया था।
6 जुलाई को जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसे आइसोलेशन के लिए कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है। परिवार के अन्य क्लोज संपर्क में आने वाले छह लोगों को फैसिलिटी सेंटर भेजा गया था। सीएचसी अधीक्षक अब्दुल खतीब अंसारी ने बताया कि इसी मरीज के संपर्क में आई 23 वर्षीय महिला पॉजिटिव आई है। जिसे कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें