फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन से घरों में कैद हुए लोग, पसरा सन्नाटा

विज्ञापन
मास्क के बिना जा रही महिला को समझाते पुलिस कर्मी। - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा 55 घंटे के लॉकडाउन का अयोध्या में पूरा असर दिखा। शनिवार को शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों की बाजारों, गलियों व मोहल्लों में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

आवश्यक वस्तु राशन, दूध, सब्जी-फल व दवा की दुकानों को छोड़कर सभी तरह की दुकानें, व्यापारिक प्रतिष्ठान आदि बंद रहे। बिना कार्य व बिना मास्क के सड़क पर घूमने वाले लोगों पर पुलिस ने कार्रवाई भी की। वहीं, शुक्रवार रात से पुलिस के वाहन लॉकडाउन की घोषणा करते हुए लोगों को घरों में ही रहने की अपील करते रहे।
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से बचाव व सुरक्षा हेतु सरकार द्वारा घोषित लॉकडाउन के चलते जिले के सभी बाजार बंद रहे। हाईवे समेत गली-मोहल्लों में सन्नाटा पसरा रहा। बाजारों में सिर्फ राशन, सब्जी, फल, दूध व दवा की दुकानें खुली रहीं। आवश्यक कार्य होने पर ही लोग घरों से निकले। बिना मास्क व कार्य के घर से निकलने वाले लोगों पर पुलिस ने कार्रवाई की।
विज्ञापन

जिले में अयोध्या-फैजाबाद शहर समेत रुदौली, मवई, सोहावल, मिल्कीपुर, कुमारगंज, गोसाईगंज, बीकापुर, तारुन, मया बाजार, दर्शननगर समेत अन्य बाजारों में सन्नाटा छाया रहा।
वहीं, लॉकडाउन का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के लिए एसएसपी आशीष तिवारी की अगुवाई में सभी राजपत्रित अधिकारियों व अयोध्या पुलिस द्वारा संपूर्ण जनपद में पैदल गश्त व चेकिंग अभियान चलाया गया।
जनपद के समस्त थाना क्षेत्र में संबंधित क्षेत्राधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक द्वारा भारी पुलिस बल के साथ विभिन्न बाजारों, प्रमुख चौराहों व मार्गों आदि पर पैदल भ्रमण किया गया तथा कोरोना से सुरक्षा के दृष्टिगत लॉकडाउन का अनुपालन कराया गया।
एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक जिले के सभी थाना पुलिस द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को लॉकडाउन के दौरान घरों में ही रहने की अपील की।
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि लॉकडाउन के तीन मंत्र सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क व सैनिटाइजर है, इसका पालन करें। घरों से बाहर न निकले, केवल अपरिहार्य कारणों से ही बाहर मास्क लगाकर निकलें।
वहीं, नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने भी सिटी मजिस्ट्रेट एसपी सिंह, सीओ सिटी अरविंद चौरसिया व पुलिस बल के साथ शहर के विभिन्न इलाकों में भ्रमण कर लोगों को लॉकडाउन का पालन करने की अपील की। अयोध्या क्षेत्र में एसपी सिटी विजयपाल सिंह, सीओ अयोध्या अमर सिंह, कोतवाली प्रभारी सुरेश पांडेय ने विभिन्न इलाकों का भ्रमण कर लोगों को घरों में ही रहने की नसीहत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें