फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई व दिल्ली से आए पांच प्रवासी मिले पॉजिटिव

विज्ञापन
कोरोना पॉजीटिव मरीज मिलने के बाद गांव के प्रवेश मार्ग को किया सील। - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। मुंबई व दिल्ली से आए पांच और प्रवासियों की रिपोर्ट शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव आई। इनमें एक मरीज नगर निगम क्षेत्र में जबकि शेष चार ग्रामीण इलाके में पाए गए हैं। इन सभी को आइसोलेशन में भर्ती कराने के साथ गांव को सील कर दिया गया है। शुक्रवार को मिले इन मरीजों के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 160 पहुंच गई है। इनमें सक्रिय मरीज 51 हैं।
विज्ञापन

प्रवासी श्रमिक व कामगारों के जिले में आने के बाद से कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। हालांकि दोगुनी रफ्तार से मरीज स्वस्थ भी हो रहे हैं। इससे थोड़ी गनीमत है। शुक्रवार को प्राप्त हुई रिपोर्ट में पांच और मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
इनमें से एक मरीज मुंबई से व शेष चार दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से आए हैं। रिपोर्ट आने तक ये सभी लोग अपने घरों पर मौजूद थे। जिन्हें स्वास्थ्य विभाग की टीम व पुलिस ने झुनझुनवाला कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया है। जबकि परिवार के अन्य लोगों को क्वारंटीन कर गांव को सील कर दिया गया है। प्रभावित इलाकों में कोरोना से बचाव के उपाय किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

कार से आए चार लोग, मिला एक पॉजिटिव
शुक्रवार को आई रिपोर्ट रामनगरी के राजघाट का 42 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, जो पत्नी व दो बच्चों के साथ नौ जून को मुंबई से कार से आया था। इन सभी को पूल सैंपल कराकर घर पर क्वारंटीन किया गया था। लेकिन शुक्रवार को आई रिपोर्ट में वह पॉजिटिव आया है, जबकि साथ में ही आए तीनों लोगों की रिपोर्ट निगेटिव है। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मरीज को कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट कराया। जबकि परिवार के लोगों को क्वारंटीन किया। चौकी इंचार्ज राहुल पांडेय ने बताया कि इलाके को सील किया गया है।
हैदरगंज प्रतिनिधि के अनुसार हैदरगंज कस्बा निवासी 34 वर्षीय व्यक्ति तीन दिन पहले दिल्ली से आया था। रास्ते में ही मसौधा फैसलिटी क्वारंटीन में जाकर उसने नमूना दिया। जहां से उसे होम क्वारंटीन के लिए घर भेज दिया गया। शुक्रवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर हड़कंप मच गया। तारुन सीएचसी अधीक्षक डॉ वेदप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि मरीज कस्बे के बाहर खुद को क्वारंटीन किया था।
हनुमतनगर/मसौधा प्रतिनिधि के अनुसार विकासखंड मसौधा के मिर्जापुर निमोली गांव निवासी 21 वर्षीय युवक बीते नौ जून को दिल्ली से टैक्सी से अकेले गांव आया था। अगले दिन कोरोना जांच के लिए उसका नमूना लेकर होम क्वारंटीन किया गया था।
ग्राम प्रधान शीला यादव ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव मरीज को आइसोलेशन के लिए भेजा जा रहा है और परिवार के तीन सदस्यों को होम क्वारंटीन करा दिया गया है। गांव को बैरिकेडिंग कर सील किया जा रहा है।
मिल्कीपुर प्रतिनिधि के अनुसार हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र के खड़भड़िया व मिल्कीपुर ब्लॉक के महुलारा गांव में दो कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। खड़भड़िया गांव के मजरे खिरई के पुरवा में कोरोना पॉजिटिव मिला 35 वर्षीय मरीज 10 जून को दिल्ली से घर वापस आया था।
युवक की कोरोना जांच रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव आने के बाद गांव में प्रशासन के लोग और स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। सीएचसी हैरिंग्टनगंज के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीएन द्विवेदी ने बताया कि स्वास्थ्य टीमों का गठन कर दिया गया है। संक्रमित युवक को एंबुलेंस से भेजा जा रहा है। पॉजिटिव मिले युवकों की कांट्रेक्ट हिस्ट्री भी तैयार कराई जा रही है।
वहीं, मिल्कीपुर ब्लाक के ग्राम महुलारा निवासी 24 वर्षीय युवक की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। रिपोर्ट आने के बाद कोरोना पॉजिटिव मिले युवक तक स्वास्थ्य टीम को पहुंचने में घंटों लग गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ हसन किदवई ने बताया कि स्वास्थ्य टीम अभी गांव पहुंची है। डिटेल पता करने के बाद बता पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें