हनुमानगढ़ी परिसर में श्रद्धालु के लिए आटोमैटिक सैनिटाइजर मशीन।
- फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। कोरोना से बचाव के मद्देनजर पंजाब नेशनल बैंक ने हनुमानगढ़ी परिसर में श्रद्धालु, भक्तों के लिए ऑटोमैटिक सैनिटाइजर मशीन लगवाई। बैंक के मंडल प्रमुख आरएस रोहिल ने हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में महंत राजूदास की मौजूदगी में इसकी शुरुआत की गई।
इससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं को सैनिटाइजर का प्रयोग करने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर उप मंडल प्रमुख चितरंजन दास, मुख्य प्रबंधक एपी मिश्र एवं एचएस भुल्लर, अशोक कुमार पांडेय, विपिन सिंह, मुकेश दूबे आदि लोग मौजूद थे।