फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर मास्क पहने मिले दुकानदारों की बंद कराई दुकानें

विज्ञापन
दुकानदारों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की हिदायत देते नगर कोतवाल। - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। माह के दूसरे शनिवार को पड़ने वाले अवकाश के चलते बाजार में भीड़ दिखी। डीेएम अनुज कुमार झा ने शहर में तो दूसरे अफसरों ने कस्बों की बाजारों का जायजा लिया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क के प्रयोग पर खासा फोकस रहा। बगैर मास्क लगाए मिले दुकानदारों की दो दुकानें बंद करा दी गईं। जबकि कई लोगों की खिंचाई की गई।
विज्ञापन

शनिवार को जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने शहर के बस स्टेशन, कसाबबाड़ा, पुलिस लाइन सहित कई अन्य क्षेत्रों का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान रिकाबंगज से चौक तक कई दुकानदार बिना मास्क लगाए दुकानों पर बैठे मिले तो उनको बुलाकर कड़ी चेतावनी दी। दो दुकानों को मौके पर ही बंद करा दिया। कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनना स्वयं और परिवार के हित में है, इसलिए इसको पहने। ऐसा कोई कार्य न करें जिससे स्वयं, परिवार के साथ ही दूसरे लोग भी परेशान न हों। स्वास्थ्य विभाग से जारी गाइड लाइन का पालन करें।
उन्होंने प्रतिष्ठान स्वामियों को सचेत किया है कि गोपनीय रूप से नियमों के पालन, दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग के पालन की मजिस्ट्रेटों से जांच कराई जा रही है। जिस भी प्रतिष्ठान पर बिना मास्क के कोई व्यक्ति मिलता है। यो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं होता है। उस प्रतिष्ठान को बंद करने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

जांच के दौरान यह भी देखा जाएगा कि प्रतिष्ठान के स्वामी और स्टाफ से आरोग्य सेतु एप लोड करके क्रियाशील किया गया है या नहीं। उन्होंने दुकानदारों के साथ ही सभी से अपील की है कि स्वयं भी इसे क्रियाशील रखे और दूसरों को प्रेरित करें। ग्रामीण क्षेत्र की बाजारों में भी नियमों के पालन को लेकर अफसरों के साथ ही पुलिस सक्रिय रही है। कहा गया कि निर्धारित समय के बाद दुकानें न खोली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें