फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम-एसएसपी ने बाइक रैली निकाली, कहा-घरों में रहें

विज्ञापन
बाइक रैली की अगुवाई करते एसएसपी आशीष तिवारी व जिलाधिकारी अनुज कुमार झा। - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। लॉकडाउन दो समाप्त होने के पहले ही एक बार फिर इसकी अवधि बढ़ा दी गई। इसकी जागरूकता के लिए शनिवार को डीएम और एसएसपी के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली गई। दोनों अफसरों ने लॉकडाउन का जायजा लिया। डीएम ने कहा कि बाइक रैली दो हफ्ते बढ़ाए गए लॉकडाउन के प्रति लोगों में जागरूकता के लिए निकाली गई। इस दौरान कोरोना संक्रमण से बचने के लिए लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने तीन मई को समाप्त होने वाले लॉक डाउन को दो सप्ताह के लिए आगे बढ़ा दिया है। आम लोगों में तीन मई को समाप्त होने वाले लॉक डाउन को बढ़ाए जीने को लेकर कोई भ्रम न रहे, इसलिए शनिवार को आम लोगों की जागरूकता को लेकर बाइक रैली निकाली गई। इसका नेतृत्व स्वयं डीएम अनुज कुमार झा और एसएसपी आशीष तिवारी कर रहे थे।
बाइक से आगे-आगे चल रहे अफसरों ने शहर के लगभग सभी प्रमुख मार्गों और स्थलों का दौर कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान रैली के पीछे बज रहे हूटर से पूरा शहर गूंज रहा था। रैली का मकसद लोगों को लॉकडाउन तीन को लेकर जागरूकता करना बताया गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि बाइक रैली जागरूकता संदेश देने के लिए पुलिस और प्रशासन के अफसरों की ओर से निकाली गई थी। तीन तारीख के बाद लागू किए गए लॉक डाउन के लिए केंद्र सरकार ने निर्देश जारी कर दिया है। राज्य सरकार से अभी जारी होना है।
रैली इसलिए निकाली गई की किसी को भ्रम न रहे, अभी दो हफ्ते के लिए लॉक डाउन लागू किया गया है। इसमें बहुत सीमित सुविधाएं रहेगी। कोई ये न माने कि हमारा जिला ऑरेंज जोन में हैं, तो हमारे यहां सब कुछ काम होगा, बाजार खुल जाएंगे और लोग बाहर जा सकेंगे। ऐसी कोई गलतफहमी न हो, इसका मैसेज देने के लिए यह रैली निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें