पुलिस अधिकारियों पर लोगों ने की पुष्पवर्षा।
- फोटो : FAIZABAD
मिल्कीपुर। क्षेत्र में लॉकडाउन के दौरान देवदूत के रूप में गरीबों की मदद करने वाले एवं कोरोना महामारी में 24 घंटे कर्तव्य निष्ठा के साथ कार्य कर रहे पुलिसकर्मियों पर लोगों ने पुष्प वर्षा करके उनके कार्यों की सराहना की।
इनायतनगर इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह एवं हैरिंग्टनगंज चौकी प्रभारी राजेश यादव के नेतृत्व में गश्त पर निकली पुलिस फोर्स पर हैरिंग्टनगंज वासियों ने अपने-अपने दरवाजे व छतों पर खड़े होकर पुष्प वर्षा की। इस दौरान पुलिस के अधिकारी बाजार में पैदल गश्त करते हुए माइक से लोगों को लॉक डाउन के नियम और कोरोना से बचाव के लिए स्वस्थ रहने के मंत्र दे रहे थे।