फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी सुविधाओं के लिए इंटीग्रेटेड हेल्पलाइन बनीं

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिले में सभी सुविधाओं के लिए इंटीग्रेटेड हेल्पलाइन बनाई गई है। मोबाइल नंबर 8929100752 पर फोन करके लोग भोजन, दवा, इलाज आदि सुविधाएं हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा अन्य हेल्पलाइन पूर्ववत रहेगी। अब सभी को मास्क लगाना अनिवार्य होगा, इसके लिए घर पर तीन लेयर काटन के कपड़े से खुद तैयार कर सकते हैं। प्रशासन भी प्रतिदिन 20 हजार मास्क तैयार करा रहा है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में पत्रकारों से बातचीत में डीएम अनुज कुमार झा ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान जनपद में आवश्यक सामानों की आपूर्ति हेतु 575 गाड़ियों से फल और राशन पहुंचाया जा रहा है। साथ ही 218 दूध वाहनों से घर-घर दूध पहुंचाया जा रहा है। इसके लिए जनपद में छह सरकारी किचन चल रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि होम डिलीवरी न करने पर राशन अथवा दवा की दुकानें सीज कर दी जाएगी।
कहा कि कोरोना से निपटने के लिए लेबल वन की फैसिलिटी मसौधा ब्लॉक में बनाया गया। ब्लॉक में 54 कमरे हैं, जहां लोगों को क्वारनटीन किया गया है। लेबल दो का मेडिकल कालेज में 100 बेड का हास्पिटल है। अब तक 44 सैंपल भेजे गए थे, जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जनपद में होम क्वारंटीन में 4 हजार 760 लोग रखे गए हैं। इनकी सख्त निगरानी कराई जा रही है।
विज्ञापन

बताया कि मेडिकल कॉलेज में चार वेंटीलेटर है, 6 और की जल्द व्यवस्था की जा रही है। कहा कि जनपद में रोजाना 20 हजार मास्क प्रतिदिन तैयार हो रहा है। लोगों से अपील की कि घर पर भी लोग मास्क तैयार करें। मास्क लगाना अनिवार्य है।
जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने बताया कि किसी भी आपदा एवं महामारी को सीमित समय में प्रभावी ढंग से सीमित एवं नियंत्रित करने के उद्देश्य से जनपद के 12 होटल व गेस्ट हाउस को समस्त मानव संसाधन, प्रबंधन, व्यवस्थापन, फर्नीचर, उपकरणों, जनरेटर व अन्य सामग्रियों सहित अधिग्रहित कर लिया गया है। ताकि 500 संक्रमित लोगों को एक साथ क्वारंटीन किया जा सके।
सड़क पर घूम रहे लोगों को डीएम को पकड़वाया
जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने अयोध्या शहर समेत गलियों का भ्रमण कर लॉक डाउन का जायजा लिया। गुरुवार को सड़क पर अनावश्यक घूम रहे व्यक्तियों को पकड़वा कर थाने भिजवाया। दूध, सब्जी आदि के ठेलों व गाड़ियों को सभी गलियों व मोहल्लों में जाने के निर्देश दिए। बैंकों, मेडिकल स्टोर आदि में सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने चौक, रीडगंज, साहबगंज, बेनीगंज, राम की पैड़ी, अशरफी भवन, नियावां आदि का भ्रमण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें