पटरंगा। थाने की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो लोगों को 20 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के शहबादचक गांव से मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि गांव के परमराज व राम जियावन अवैध शराब बेच रहे हैं।
मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस को दोनों व्यक्ति के पास से 10-10 लीटर अवैध शराब के मिली। दोनों को हिरासत में ले लिया गया है।