फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: तेज हवा के साथ कई इलाकों में हुई बूंदाबांदी

Mon, 24 Apr 2023 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। भीषण गर्मी के बीच रविवार दोपहर बाद मौसम का मिजाज अचानक बदला और तेज हवा के साथ बूंदाबांदी होने लगी। जिले के ग्रामीण क्षेत्र रुदौली, पटरंगा, मवई और सोहावल क्षेत्र में हल्की बारिश हुई। अयोध्या-फैजाबाद जुड़वा शहर में भी शाम चार बजे तेज ठंडी हवा चलने से मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग ने आगामी चौबीस घंटे में तेज हवा के साथ बरसात होने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

आचार्य नरेंद्र देव कृषि व प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. शंख माधव त्रिपाठी ने बताया कि आगामी चौबीस घंटे में बादल छाए रहने व तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है। रविवार को अधिकतम तापमान 36.5 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें