फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों ने दिया धरना, कार्य से रहे विरत

Sat, 04 Jul 2015 11:09 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वकीलों ने प्रकरण पर सीआरओ और एसपी सिटी से मिलकर उनके समक्ष अपनी मांग रखी। सोमवार तक मांग न पूरी हुई तो प्रशासनिक अधिकारियों का पुतला फूंका जाएगा।
विज्ञापन


40 वकीलों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को स्पंज करने, वाहन स्टैंड के लिए जमीन मुहैया कराए जाने व दोषी प्रशासनिक अफसरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाने की मांग पर वकील 27 जून से आंदोलित हैं।

शनिवार को भी वकीलों ने संघ भवन पर धरना देकर प्रशासनिक कार्रवाई का जमकर विरोध किया। इसके बाद संघ अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्र के नेतृत्व में वकीलों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य राजस्व अधिकारी प्रमोद शंकर शुक्ल व एसपी सिटी आरएस गौतम से मिलकर अपनी मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी क्रम में वकीलों का प्रतिनिधिमंडल देरशाम पुलिस उप महानिरीक्षक से मिला। उनसे वकीलों के खिलाफ दर्ज रिपोर्ट को स्पंज करने की मांग की। वकीलों ने सोमवार तक तीनों मांग न पूरी हुई तो जुलूस निकालकर विरोध स्वरूप प्रशासनिक अधिकारियों का पुतला फूंकने की चेतावनी दी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें