फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

320 लेखपालों को बांटा लैपटाप

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। ई-डिस्ट्रिक्ट योजना के तहत बुधवार को जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने लेखपालों को लैपटॉप का वितरण किया। कहा कि किसानों को खसरा व खतौनी के लिए साइबर कैफे और तहसील नहीं दौड़ना पड़ा।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में तहसील सदर के 64, सोहावल के 47, रूदौली के 53, मिल्कीपुर के 79 और बीकापुर के 77 लेखपालों को लैपटॉप वितरण किया।
डीएम ने कहा कि राजस्व विभाग के डिजिटल होने व तकनीक के बेहतर उपयोग से जनता की समस्याओं के निराकरण में आसानी होगी।
लैपटॉप के माध्यम से लेखपालों के कार्यों में पारदर्शिता आएगी और इसकी मदद से लेखपाल किसानों का ब्यौरा आसानी से दे पाएंगे।
आय, जाति व निवास प्रमाण-पत्र ऑनलाइन जारी होते हैं। इससे की रिपोर्ट व आख्या समय से लग सकेगी। उन्होंने कहा कि किसानों को अब खसरा-खतौनी की जानकारी के लिए तहसील या साइबर कैफे नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

लैपटॉप की मदद से लेखपाल किसानों को घर बैठे ही उनकी जमीन का ब्यौरा दे पाएंगे। फील्ड में भी रहकर अपनी रिपोर्ट भेज सकेंगे, जिससे सरकारी कार्यों के निपटारे में तेजी आयेगी।
बताया कि नक्शे को भी आनलाइन करने को लेकर कार्रवाई चल रही है। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी पीडी गुप्ता, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी संजीव व लेखपाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें