फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: कार्यालय भवन व मंडप निर्माण के लिए भूमि चिन्हित

Fri, 10 Feb 2023 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
रुदौली (अयोध्या)। नवसृजित नगर पंचायत मां कामाख्या में कार्यालय भवन व मंडप निर्माण के लिए भूमि चिन्हित कर ली गई है। दोनों भवन कामाख्या धाम सुनबा में ही बनाए जाएंगे। कामाख्या मंदिर परिसर के सामने ग्राम समाज की भूमि को बृहस्पतिवार को चिन्हित किया गया।
विज्ञापन


विधायक रामचंद्र यादव, एसडीएम स्वप्निल यादव व ईओ संजय शुक्ल की मौजूदगी में राजस्व निरीक्षकों व लेखपालों ने भूमि का चयन किया और उसकी पैमाइश की गई। एक माह से जमीन की खोज हो रही थी।

शासन की ओर से कल्याण मंडप के निर्माण कार्य के लिए सवा तीन करोड़ रुपये की राशि भी स्वीकृत कर आवंटित कर दी गई है। कल्याण मंडप का निर्माण जल निगम की कार्यदायी संस्था सीएनडीएस कराएगी।
विज्ञापन


कल्याण मंडप का निर्माण एक हजार से 1500 वर्गमीटर क्षेत्र में कराया जाएगा। कल्याण मंडप में लोगों को हवादार कमरे, हाॅल, आधुनिक शौचालय व शुद्ध पेयजल समेत अन्य सभी जरूरी सहूलियतें भी मिलेगी।

मंडप के ठीक सामने नगर पंचायत कार्यालय बनेगा। एक करोड़ 80 लाख की लागत से कार्यालय का निर्माण कराया जाएगा। इसका भी निर्माण कार्यदाई संस्था सीएनडीएस जल निगम को कराने की जिम्मेदारी शासन ने दी है।

नगर पंचायत के प्रशासक एसडीएम स्वप्निल यादव ने बताया कि कल्याण मंडप व नगर पंचायत के लिए निकाय क्षेत्र में उपयुक्त जमीन मिल गई है। कार्यदायी संस्था के अभियंताओं ने भी उक्त जमीन पर अपनी सहमति दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें