फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepotsav in Ayodhya: राम की पैड़ी पर 21 अक्तूबर से बिछाए जाएंगे दीप

Sun, 16 Oct 2022 04:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
अवध विवि में दीपोत्सव समारोह को लेकर बैठक करते नोडल अधिकारी प्रो अजय प्रताप सिंह। - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन

अविवि प्रशासन ने दीपों की संख्या को देखते हुए कार्यक्रम में बदलाव किया है। अब 21 अक्तूबर को पांच हजार वालंटियर्स राम की पैड़ी के घाटों पर दीप बिछाने का कार्य शुरू कर देंगे। 22 व 23 अक्तूबर को सभी 18 हजार वालंटियर्स घाटों पर दीप बिछाने में सहयोग करेंगे। आवासीय परिसर के छात्रों को राम की पैड़ी ले जाने के लिए सुबह आठ बजे से वाहनों का इंतजाम किया गया है।

विज्ञापन


महाविद्यालयों एवं अन्य संस्थाओं के वालंटियर्स अपने गंतव्य स्थान से दीपोत्सव स्थल पर पहुंचेंगे। अविवि के दीपोत्सव नोडल अधिकारी प्रो. अजय प्रताप सिंह ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी। वे दीपोत्सव-2022 की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक सभागार में दीपोत्सव समन्वयकों व समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर रहे थे।

नोडल अधिकारी ने दीपोत्सव समिति के समन्वयकों को कार्य प्रगति एवं उनके दायित्वों के बारे में बताया। आयोजन स्थल पर दीपों की आपूर्ति, यातायात, भोजन प्रबंधन, चिकित्सकीय व्यवस्था जैसे प्रमुख बिंदुओं को अंतिम रूप दिए जाने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 21 अक्तूबर को करीब पांच हजार वालंटियर्स राम की पैड़ी के घाटों पर दीप बिछाने का कार्य शुरू कर देंगे। 22 व 23 अक्तूबर को 18 से 20 हजार वालंटियर्स घाटों पर इस काम में सहयोग करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें