अयोध्या। शहर में सिविल लाइन के पास गुरुवार सुबह बैंक के सामने दो बदमाश एक युवती से नोटों से भरा बैग छीन ले गए। बैग में 20 हजार रुपये थे।
पुलिस ने मौके पर पड़ताल की लेकिन बदमाश गिरफ्त में नहीं आ सके। नगर कोतवाल नीतीश श्रीवास्तव का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। अभी तक महिला की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
शहर के सिविल क्षेत्र में एचडीएफसी बैंक में लगे एटीएम से ज्योति सिंह ने लगभग 11 बजे 20 हजार रुपये निकाले और अपने बैग में रख लिए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती के एटीएम से थोड़ी दूर चलने पर ही दो बदमाशों ने उसका पर्स छीन लिया। युवती जब तक कुछ समझती बदमाश पैदल की भाग निकले। डरी सहमी युवती दोबारा बैंक पहुंची।
यहां बैंक कर्मियों की सहायता से पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस का कहना है कि अभी तक कोई तहरीर युवती की ओर से नहीं दी गई है। हालांकि मामले की पड़ताल की जा रही है।